चित्रकूट। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आयुष ग्राम संस्कृत विज्ञान उच्चतर माध्यमिक गुरुकुलम चित्रकूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्रों ने संस्कृत सामान्य ज्ञान, श्लोकांत्यक्षरी और संस्कृत गीत जैसी विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान में संस्कार मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्लोकांत्यक्षरी प्रतियोगिता में शुभम द्विवेदी ने प्रथम, शिवम प्रजापति ने द्वितीय और वरुण गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा आदर्श मिश्र ने संस्कृत सामान्य ज्ञान में और आनंद मोहन ने संस्कृत गीत प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। गुरुकुल प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद, छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत के क्षेत्र में इस तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन गुरुकुल की शिक्षा पद्धति का परिचायक है। इस सफलता पर गुरुकुल परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।