फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीएलएड परीक्षाएं खत्म तीन अभ्यर्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएलएड-2026 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी और राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाली की परीक्षाएं हुई। इसके साथ ही डीएलएड बैच 2024 के सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं भी हो गईं।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हिंदी विषय (षष्ठम प्रश्नपत्र) की परीक्षा हुई। जीजीआईसी केंद्र पर बैच-2022 में एक में से एक उपस्थित, बैच-2023 में सात में से छह उपस्थित, बैच-2024 में 327 में से 326 उपस्थित रहे। पोद्दार कॉलेज में बैच-2023 में पांच में से पांच और बैच-2024 में 167 में से 166 उपस्थित रहे। कुल 507 में से 504 उपस्थित तीन अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली में संस्कृत (सप्तम प्रश्नपत्र) की परीक्षा में जीजीआईसी केंद्र पर बैच-2022 में एक में से एक, बैच-2023 में 11 में से 10, बैच-2024 में 327 में से 326 उपस्थित रहे। पोद्दार कॉलेज में बैच-2023 में सात में से सात और बैच-2024 में 167 में से 166 उपस्थित रहे। कुल 513 में से 510 उपस्थित, तीन अनुपस्थित।
विज्ञापन

तृतीय पाली में कंप्यूटर (अष्टम प्रश्नपत्र) में जीजीआईसी में बैच-2022 में एक में से एक, बैच-2023 में सात में से छह, बैच-2024 में 327 में से 326 उपस्थित रहे। पोद्दार में बैच-2023 में पांच में से पांच और बैच-2024 में 167 में से 166 उपस्थित रहे। कुल 507 में से 504 उपस्थित रहे। परीक्षा नकलविहीन संपन्न होने पर डायट प्राचार्य ने सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, फ्लाइंग स्क्वाड और कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें