फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे काम के लिए बजट की कमी नहीं, स्वच्छता व गुणवत्ता का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंगलवार को जिले में प्रोफेसर कालोनी के इंटरलॉकिंग मार्ग, कामद सरोवर तालाब व अविरल जल अभियान कार्यक्रम में हो रहे काम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। विकास कार्य के लिए सरकारी बजट में धन की कमी नहीं है। संबधित विभाग के अधिकारी प्रस्ताव बनाकर भेेजें उन्हें बजट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के दौरे पर आए मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी के साथ सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीपुर भट्ट के प्रोफेसर कॉलोनी में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा कराए गए इंटरलॉकिंग खड़ंजा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आयुक्त ने प्रोफेसर कॉलोनी के निवासियों से समस्याओं के बारे में जानकारी की। जिसमें लोगों ने कहा कि यहां पर कूड़ादान रखवाया जाएं। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राजअधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल डस्टबिन की व्यवस्था करें। इसके पूर्व मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत खुटहा में अविरल जल अभियान के अंतर्गत भैसहा नाला में निर्मित स्टोरेज टैंक पंचायत भवन में मरम्मत एवं साज सज्जा के कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें