चित्रकूट। किसानों के बीच आतंक बने पाकिस्तानी टिड्डी दल से बचाव के लिए कृषि विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रयास है कि टिड्डी दल को जिले की पर ही रोककर दूसरी दिशा में भेज दिया जाए। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई समिति किसानों को जागृत कर रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दवा किया है कि टिड्यिों के तीन दल झांसी जिले में थे। आधे से अधिक टिड्डी दल को कीटनाशक दवाओं से मार दिया गया है। एक टिड्डी दल झांसी से मध्यप्रदेश के रास्ते सोनभद्र की तरफ चला गया है। जबकि दो टिड्डी दल झांसी के सकरौली व सकराजवान गांव के पास हैं। इनके चित्रकूट आने की आशंका कम हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र अवस्थी ने बताया कि टिड्डी दलों पर निगरानी रखी जा रही है। समिति भी बना दी गई है। समिति में अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र सिंह, सदस्य उप कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे व जिला कृषि रक्षा अधिकरी धर्मेेद्र अवस्थी को रखा गया है। फायर बिग्रेड से रसायनों से छिड़काव करने के लिए भी तैयारी कर ली गई है। किसानों से कहा गया है कि यदि टिड्डी दल दिखायी दे तो थाली व अन्य साधनों से आवाज कर इन्हें भगाए। गांव में टैकरों में पानी भरकर रखने को कहा गया है।
टिड्डी दल पर किया जाएगा रसायन का छिड़काव : मैलाथियान 96 प्रतिशत, क्लोरोपायरीफीस 50 प्रतिशत व हैलोथ्रिन 5 का छिड़काव करने से टिड्डी मर जाती है। इसको तैयार किया गया है। दल दिखने पर फायर बिग्रेड से छोड़ा जाएगा। इसके अलावा किसान डिब्बे, थाली, डीजे व पटाखे से ध्वानि करें। खेतों के आसपास धुआं करें। टिड्डी दल किसी को दिखाई दे तो जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के मोबाइल 9451007860, 7905284339 पर संपर्क कर सकते हैं।