फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पौत्र की हत्या के सदमे से दादी की हालत बिगड़ी

Mon, 26 Jan 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आयुष केसरवानी के अपहरण व हत्या के से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार सुबह आयुष की दादी कुसुम देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में निजी अस्पताल के चिकित्सकों को बुलाकर उनका उपचार कराया गया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आयुष अपने परिवार का एक प्रिय सदस्य था। उसकी हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और जीवन को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में दादी कुसुम देवी की तबीयत का बिगड़ना परिवार के लिए एक और चिंता का विषय बन गया। सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ने की खबर से घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिना देर किए परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क साधा और उन्हें घर पर ही बुलाकर दादी कुसुम देवी का इलाज कराया। डॉक्टर ने समय पर किए गए उपचार से उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार आया। इस दौरान, परिवार के सदस्य लगातार उनके साथ बने रहे और उनकी देखभाल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें