फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गश्त कर एएसपी व्यापारियों को दिला रहे सुरक्षा का भरोसा

Mon, 26 Jan 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ में कपड़ा कारोबारी के बेटे आयुष के अपहरण के बाद निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस वारदात के बाद से ही पुलिस और पीएसी के जवान कस्बे में डेरा डाले हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


घटनास्थल से लेकर प्रमुख चौराहों तक पुलिस बल की मुस्तैदी साफ दिखी। पुलिस और पीएसी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मृतक आयुष के घर के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, पुलिस ने आरोपी के घरों और आसपास के संवेदनशील इलाकों, जैसे मस्जिद के पास भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। शनिवार की सुबह हुई आगजनी की घटना के बाद, कस्बे में दमकल वाहन भी खड़े हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्यपाल सिंह स्वयं स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वह दिन में दो से तीन बार आयुष के घर पहुंचकर परिजनों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें