चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को शिरकत करने के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल मांगूभाई पटेल मंगलवार शाम चित्रकूट पहुंचे। उन्होनें आरोग्य धाम व सियाराम कुटीर में भारत रत्न नानाजी देशमुख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये।
हेलीपैड स्थल पर सांसद गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह, डीआरआई के प्रधान सचिव अतुल जैन व राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अभय महाजन आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया स्वागत। रात्रि प्रवास के बाद राज्यपाल बुधवार को ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। गौरतलब है कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह बुधवार को होगा। मध्य प्रदेश के राज्यपाल व कुलधिपति मंगु भाई पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विवि के यूजी के 438, पीजी के 335 व पीएचडी के 26 रेगुलर छात्रों को डिग्री मिलेगी। 32 छात्रों को गोल्ड मेडल व एक को नानाजी देशमुख मेडल मिलेगा। रजत जयंती भवन स्थित बोर्ड रूम में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।