फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के नाम पर जारी किया गया विजेता प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में विजयी प्रत्याशी के स्थान पर दूसरे के नाम पर विजेता का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। मतगणना के बाद जीत का प्रमाणपत्र लेने पहुंचे बीडीसी निर्वाचित सदस्य को प्रमाणपत्र नहीं मिला तो वह हैरान रह गया। वार्ड के हिसाब से जानकारी करने पर पता चला कि यह गलती दूसरे वार्ड के वोट भूलवश जोड़ने से हुई है। विजेता बीडीसी ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के बिहारा ग्राम पंचायत अमीनपुर छिवलहा गांव की मनिया पत्नी घनश्याम ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र बताया कि क्षेत्र पंचायत के चुनाव में वार्ड 75 से प्रत्याशी है। मतगणना के दिन वह उसको जीता हुआ प्रत्याशी घोषित किया गया। उस दिन प्रमाणपत्र नहीं दिया गया और कहा गया विकास खंड कार्यालय से ले लेना। जब वह सात मई शुक्रवार को सदर विकास खंड कार्यालय विजेता का प्रमाणपत्र लेने गई तो मनिया के स्थान पर दूसरी महिला सूरतिया के नाम से प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। जिससे उसे प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाये। इस संबंध में आरओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि कहीं गड़बड़ी नहीं हुई है सही प्रमाण पत्र बांटे गए हैं। यदि ऐसा कुछ हुआ होगा तो अब वह कुछ नहीं कर सकते। प्रत्याशी एडीओ पंचायत से इसकी जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें