फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका की छोटी बहन की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव की मनीषा देवी के शव का पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन गांव ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका की छोटी बहन का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस मृतका की छोटी बहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चकौंध गांव निवासी माताबदल ने बताया है कि उसकी छोटी बेटी अनीता कई दिनों से लापता है। इसकी जानकारी कोतवाली में दी लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जानकारी के आधार पर कोतवाली के एक दरोगा ने मंगलवार को अहमदाबाद में रहने वाली बेटी मनीषा से जानकारी की थी। इसके बाद मनीषा का उसके परिवार में विवाद हुआ और उसने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को शव अहमदाबाद से चित्रकूट पहुंचा तो कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें