फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: गूगल मीट से मिलेगी कोविड जांच केंद्र की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोविड जांच केंद्रों की लोगों को आसानी से जानकारी मिल सके। इसकी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। कोविड जांच केंद्रों की मैपिंग का भी काम पूरा हो गया है। जांच केंद्रों की जानकारी लोगों तक पहंचाने की सुविधा उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) के सहयोग से की गई है। मेरा कोविड जांच केंद्र एप से गूगल मैप के जरिये यह जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिलेवासियों को अब कोविड जांच केंद्र की सूचना गूगल मैप पर मिलेगी। प्रशिक्षित लोगों द्वारा जिले के सारे कोविड जांच केंद्रों की मैपिंग की गई है। एक क्लिक पर लोग यह जान सकेंगे कि जिले में कितने कोविड जांच केंद्र हैं और कौन सा केंद्र उनके सबसे नजदीक है।
यह पूरी जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध रहेगी। इससे लोग गूगल मैप पर संबंधित जांच केंद्र को आसानी से खोजकर मैप के आधार पर वहां पहुंच जाएंगे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विमलेश कुमार ने बताया कि मेरा कोविड जांच केंद्र एप के मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बताया कि संयुक्त जिला अस्पताल सोनेपुर, सीएचसी शिवरामपुर, राजापुर, पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर व रामनगर के साथ पीएचसी सरैंया, सीतापुर, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी और मातृ एवं शिशु अस्पताल खोह सहित 11 स्थानों पर कोविड-19 की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें