फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट जाकर मांगा आवास, शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शौचालय, आवास न मिलने की समस्या को लेकर कई गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को पत्र सौपा है। बुधवार को सदर ब्लाक अंतर्गत चकला गुरुबाबा गांव की शांति, संतोषिया, सुनीता, पियरिया, संतू, नीलम, रामभरोसी आदि ने अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधान व सचिव की मिलीभगत के चलते शौचालय, आवास, विधवा पेंशन आदि योजनाओं से वंचित हैं। जबकि अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। इसी क्रम में मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत सर्वदा पुरवा की मीना, रेनू, मीना, बसंती, सुशीला, आशा, माया, राजकुमारी, धनिया आदि ने बताया कि शासन की योजनाओं से अछूते हैं। समाधान दिवस में भी पत्र सौंपने के बावजूद लाभ नहीं मिला है। महिलाओं ने बताया कि आज तक कोई अधिकारी जांच करने नहीं गया और झूठी रिपोर्ट लगाकर उन्हें अपात्र दर्शाया जा रहा है। प्रधान पर सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों को लाभ देने का आरोप लगाया है। इस पर एडीएम ने मानिकपुर एसडीएम व कर्वी बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम रम्पुरिया की सुनीता, ब्यूर की कल्ली ने भी आवास दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें