चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव उमरिया प्रसाद नवरात्र पर्व में सीने में ज्वारा की बुआई कर नव दिनों तक एक ही स्थान पर लेटे रहे। इस बीच घर के सदस्यों ने देवी माता का अनुष्ठान भी घर मेें किया। यह जानकारी जब आस-पास के गांवों में हुई तो इस नजारे को देखने के लिए ग्रामीण रौली कल्याणपुर गांव पहुंचे।
बताया गया कि उमरिया प्रसाद देवी हर साल लेटी परिक्रमा करते हुए मैहर जाते हैं। उनका कहना है कि वह क्षेत्र व परिवार की खुशहाली के लिए इस तरह देवी उपासना करते हैं। यह कई सालों से करते चले आ रहें हैं। समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने बताया कि उनके क्षेत्र में इन देवी उपासक की साधना देखने के लिए हजारों लोग प्रतिदिन एकत्र होते थे। नवमी के दिन सभी के साथ जाकर इन्होंने मंदाकिनी में विसर्जन कर दिया।