खोही (चित्रकूट)। दो गांवों से चोरों ने 22 बकरियां पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीतापुर चौकी क्षेत्र के बिहारा गांव निवासी मैकू रैदास ने बताया कि मंगलवार की रात को उसने अपनी सात बकरियों को अपने घर के अंदर बरामदे में बांधा था।
बुधवार की सुबह सभी बकरियां गायब थी और दरवाजा बंद था। इसी प्रकार शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भरथौल गांव निवासी गु़ड्डू ने बताया कि उसके घर के बाहर हाते में 15 बकरियां बंधी थी। देर रात को ही लघुशंका करने के लिए उसके पिता उठे तो बाहर देखा कि सभी बकरियां गायब हैं। जिस पर पुलिस सूचना दी गई।