चित्रकूट/मानिकपुर। बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही पाठा क्षेत्र के गांवों में बकरा बेचने का बाजार सजने लगा है। व्यापारियों के साथ स्थानीय मुस्लिम भी बकरा खरीदने के लिए पहुंच रहे है। कहीं भी कोेविड-19 के पालन का असर नहीं दिख रहा है।
गौरतलब हो कि पाठा क्षेत्र की जलवायु बकरी पालन के लिए मुफीद मानी जाती है। जिससे जंगली क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण बकरी पालन का कार्य करते है। बकरीद का पर्व आते ही ऐसे पशुपालकों के यहां जिले की सीमा से लगे कौशंबी, फतेहपुर, प्रयागराज व मप्र के सतना जिले के व्यापारी अपने अपने वाहन लेकर बकरा खरीदने के लिए बकरीद पर्व के पहले ही डट जाते है। इस बार भी कोरोना काल के बाद भी बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। कौशंबी के व्यापारी शहजादे खा ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष पाठा क्षेत्र से बकरे ले जाता है। इस क्षेत्र में आसानी से बकरे मिल जाते है।
इधर बकरीद के पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुस्लिम बस्तियों में सफाई करवाई है। इसके साथ अधिकारियों को पानी व बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए निर्देश दिये हैं।