बैठक में निर्देश देते आईजी एसके भगत। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर पुलिस महानिरीक्षक एस के भगत ने समीक्षा बैठक ली। कहाकि फोर्स का कोरोना से बचाव कर चुनाव कराना ही हमारा लक्ष्य है। जिले में अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर संतोष जताया है।
सोमवार को एसपी कार्यालय के राघव सभागार में आईजी ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की मौजूदगी में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मंडल में आईजी का चार्ज लेने के बाद जिले में पहली बैठक के दौरान जिले में डकैतों व अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर संतोष जताया। कहा कि इसे नियमित करने की जरूरत है। उन्होंने कोरेाना गाइड लाइन का पालन करने, पुलिस फोर्स के रहने भोजन और डयूटी के लिए एलर्ट रहने की पूरी जानकारी ली।
गोष्ठी में एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, राजापुर सीओ एसपी सोनकर, सीओ मऊ सुबोध गौतम, सीओ कार्यालय, चुनाव हर्ष पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्रनाथ उमराव, वाचक एसपी संतराम सिंह, स्टेनो कमलेश कुमार राव, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी 112, प्रभारी चुनाव सेल प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।