भाजपा की मऊ इकाई ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्या पर चिंता जताई है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाने की मांग की है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पुष्पा देवी, आशीष पांडे, महेश पांडे, हीरालाल, दिनेश तिवारी, नवल मिश्र, रवि प्रकाश त्रिपाठी, अमर सिंह आदि ने तहसीलदार कतवारू राम को दस सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें बिना भेदभाव सर्वे कराने, किसान बीमा का शत प्रतिशत लाभ दिलाने, सभी प्रकार के ऋण माफ कराने आदि मांगें शामिल हैं।
उधर, किसान यूनियन के अध्यक्ष नारदमुनि द्विवेदी, अवधेश सिंह, जसवंत सिंह आदि ने भी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें बैंक खातों में मुआवजा भेजने, पाठा क्षेत्र में सिंचाई साधन उपलब्ध कराने, पौधरोपण का काम किसानों से कराने की मांग शामिल है।