फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में तीन मौत मामले में 28 जुलाई को दें साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने रविवार को बताया कि जनपद चित्रकूट के जिला कारागार में 14 मई 2021 को घटित घटना में तीन बंदियों की मौत मामले में न्यायिक जांच न्यायमूर्ति शशिकांत की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग के द्वारा की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति उक्त घटना के संबंध में जानकारी रखता है या कोई व्यक्ति साक्ष्य या सूचना देना चाहता है तो वह 28 जुलाई को सुबह दस बजे मुख्यालय के डाक बंगले में आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष या साथ रख सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला जेल रगौली में पूर्वांचल के सीतापुर जिले का निवासी शार्प शूटर अंशू दीक्षित ने पिस्टल से जेल के ही बंदी कुख्यात अपराधी सुल्तानपुर निवासी मुकीम काला व वाराणसी निवासी मेराजुद़्दीन उर्फ मेराज अली को गोलियों से भून डाला था। इसके बाद कई अन्य बंदियों को बंधक बनाकर जेल से भागने की बात करता रहा लेकिन इसी बीच जिले की भारी पुलिस बल ने आकर पूरे परिसर को घेर लिया और अंदर हत्यारोपी अंशू को आत्मसमर्पण के लिए कहा। हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग झोंक दी जिसमें कई जवान बाल बाल बचे इसी बीच जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अंशू को भी ढेर कर दिया था। इस मामले में जेल अधीक्षक समेत पांच लोगों को निलंबित किया गया है। शेष जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें