कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को शिक्षक मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीडीओ एनपी सिंह ने कहा कि बच्चों से घर का काम न कराकर उनको विद्यालय भेजें।
उन्होंने कहा कि हर हाल में बच्चों को शिक्षा दिलाएं। घोषणा की कि स्कूल में सोलर लैंप लगवाया जाएगा। सरस्वती वंदना के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काजल, अंजना ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। छोटी छोटी बातें लघु नाटिका से शिक्षा की जरूरत बताई गई।
छात्रावास अधीक्षक अर्चना ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी राधेश्याम वर्मा, चंद्रकांता, ऊषा, सरिता, पुष्पा, रीता, मिथलेश आदि मौजूद रहीं।