फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सेना में जाने की चाहत में छात्राएं एनसीसी के माध्यम से ले रहीं ट्रेनिंग

Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बेटियां अब किसी से कम नहीं। वो हर क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। बंदूक से दुश्मनों का सफाया कर देश की सेवा करने में भी बेटियां आगे आई हैं और एनसीसी के जरिए सेना में भर्ती होने के लिए खुद को तैयार भी कर रही हैं। इसके लिए उन्हें शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर ) में ट्रेनिंग भी दी जा रही है। पढ़ाई के संग बंदूक से निशाना साधना और सेना में होने वाले अन्य गतिविधियों को सीखती हैं।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि एनसीसी के बटालियन 17यूपी एनसीसी प्रयागराज से 2020 में छात्रों के लिए एनसीसी के लिए मान्यता मिली है। जूनियर में कक्षा नौ से 10 तक सीनियर में कक्षा 11 से 12 तक मिलकर दो सौ छात्राएं एनसीसी के माध्यम से प्रशिक्षण लेती हैं। बताया कि छात्राओं को परेड के जरिए अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही उन्हें जिस स्थान पर जाना है, वहां का नक्शा तैयार करना भी सिखाया जा रहा है।
इसके अलावा फायरिंग रेंज पर उन्हें बंदूक से निशाना लगाने की भी ट्रेनिंग दी जाती है। बताया कि एनसीसी लेने वाली छात्राओं की परीक्षाएं भी होती है। इसके लिए प्रयागराज से एनसीसी के कंमाडर आते हैं। एनसीसी का प्रशिक्षण ले रही छात्राएं प्रीति, नीलम ने बताया कि जब से उन्होंने एनसीसी ट्रेनिंग ली है। खुद पर आत्मविश्ववास जमा है। उनकी इच्छा है कि वह सेना में भर्ती हों। -
विज्ञापन

इनसेट
परीक्षा पास करने में सेना की भर्ती में मिलती प्राथमिकता
चित्रकूट। एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर ) की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को सेना की भर्ती में वरीयता मिलती है। जिसमें जूनियर स्तर कक्षा 9 व 12 पास करने पर 5 अंक, सीनियर कक्षा 10-12 पास करने पर 10 अंक व डिग्री कॉलेज में एनसीसी पास करने पर 15 अंक दिए जाते है। इसी आधार पर सेना में भर्ती होने के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें