फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं को मिल रहा संबल

Sun, 28 Sep 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी-14- परिचय- बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण देते प्र​शिक्षक । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मिशन शक्ति के तहत पूरे जिले में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण चल रहा है। रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय आदि स्कूलों में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक श्यामसुंदर यादव ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें स्कूल की सभी छात्राएं प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर, स्किल, खेत-खलिहान, बसों व ट्रेनों में अपनी रक्षा संग दूसरी महिलाओं की रक्षा कैसे करें बताया गया।
प्रधानाध्यापिका ऊषा रानी त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से स्कूल की छात्राओं को संबल मिल रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से पंच सिखाए जाते हैं। सिंगल, डबल, अपर, साइड, इनसाइड, किक, साइड किक, लेफ्ट किक, हाथों से पकड कर पटकना, जूडो और ताइक्वांडो की तरह ही आत्म रक्षा के विषय में सिखाया जाता है।
विज्ञापन

बालिका डीसी संतोष साहू ने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग स्कूलों में जा करके विजिट करते हैं और सभी खेल अनुदेशकों को निर्देशित करते है कि समय से अच्छा प्रशिक्षण दें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें