मानिकपुर। बहिलपुरवा थानाअंतर्गत एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। युवती के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि युवक जबरन तमंचा लगाकर उनकी पुत्री को ले गया है। जबकि प्रेमी प्रेमिका ने शादी रचाने के बाद बृहस्पतिवार को ही थाने में जरूरी कागजात भी सौंप दिए हैं।
बहिलपुरवा थाना अंतर्गत एक युवक गांव से युवती को लेकर चला गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक जबरन तमंचा लगाकर उसकी पुत्री को ले गया है जो नाबालिग है।
थानाध्यक्ष चित्रसेन ने बताया कि युवक के साथ गई युवती ने शादी कर ली है जो बालिग है। उसने जरूरी कागजात भी सौंपे हैं। युवती जिस युवक से प्रेम करती थी उसकी रिश्ते में फुफेरी बहन लगती थी। जिससे परिजन विरोध कर रहे थे। जबकि परिजनों का कहना कि उसकी पुत्री को जबरन युवक ले गया है जो बालिग भी नहीं है।