चित्रकूट। एक गांव में युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी ने मौका मुआयना कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।
महिला के बाबा ने तहरीर में बताया कि उसकी नातिन (19) रविवार देर शाम को नित्यक्रिया के लिए खेतों में गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के ही रोहित निषाद ने नातिन को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिटाई भी की और मौके से भाग गया। घर आकर उसने घटना की जानकारी दी तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ व फील्ड यूनिट टीम ने भी पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। सोमवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला के मेडिकल रिपोर्ट व कोर्ट में बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।