चित्रकूट। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए अरछा बरेठी गांव में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरुकता अभियान चलाया। रोगियों की जांच कर 50 बीमारों को दवाएं दी गईं।
सेक्टर मजिस्ट्रेट (अवर अभियंता) देव पाल, लेखपाल चंद्रेश पटेल व समाजसेवी शंकर यादव की मौजूदगी में शनिवार को 24 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। कुछ में संभावित लक्षण पाए जाने पर उन्हें कोरोना से बचाव के उपाय समझाए गये। टीम में डा. कौस्तुम सोनी, डा. मोतीलाल, जागेश्वर, आशा, शांति देवी, अमीन, विद्यासागर पांडेय का सराहनीय योगदान रहा। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी डा. श्याम किशोर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।