फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गेट पर लिखवाएं उत्तर प्रदेश में आपका स्वागत है...

Wed, 07 Feb 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने देवांगना घाटी के पास उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर बन रहे अंतरराज्यीय गेट का निरीक्षण किया। निर्देश किया कि गेट पर उत्तर प्रदेश में आपका स्वागत के लिए स्टील या पत्थर की ही प्लेट बनवाएं। बीम के नीचे भी पत्थर लगवाएं।
विज्ञापन

बुधवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कार्य की गति धीमी है। मैन पावर बढ़ाकर प्रगति कराएं। उन्होंने सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि मटेरियल जब आ जाए तो सत्यापन करें। गेट पर लाइटिंग की पट्टी भी लगाएं। इसके बाद पटेल तिराहा से लेकर मध्य प्रदेश की सीमा तक हो रहे रोड चौड़ीकरण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि जो पेड़ काटे जा रहे है और जिस चिन्हित स्पाट पर पेड़ लगाना है उसकी फोटो ग्राफ्स भी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि जो पेड़ डिवाइडर में आ रहे हैं उसे छोड़ दें। जमीन अधिग्रहण के लिए सहमति बन गई है एवं जिसकी नहीं बनी है जल्द भेजें। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि अवर अभियंता व ठेकेदार को निर्देश दें कि जो जमीन रोड के लिए चिह्नित की गई है उस पर कलई डालकर मार्क कराएं। उन्होंने कहा कि जहां पर मिट्टी डालनी है वहां मिट्टी डालकर कार्य में प्रगति लाएं।
सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक आज
चित्रकूट। समाजसेवी संस्थान रानीपुरभट्ट में आठ फरवरी को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक एवं कार्यशाला गुरुवार की सुबह 11:30 बजे से होगी। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक सहकारिता आशुतोष तिवारी, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीसीएफ योगेश जैन मौजूद रहेंगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें