फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हदबंदी के लंबित मामलों का जल्द कराएं निस्तारण

विज्ञापन
मऊ एसडीएम को ज्ञापनसौंपते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत सदर व मऊ तहसील में हुई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौपा। किसानों ने कई गांव की हटबंदी के मामलों को जल्द निस्तारित कराने की मांग की। संग्रामपुर व खोही के किसानों ने बताया कि नल खराब है। गंदा पानी निकलता है।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू की बैठक में मऊ तहसील प्रभारी नीलकंठ द्विवेदी ने बताया कि नमामि गंगे योजना से एक साल से गांवों की गलियों में पाइप डालकर सड़कों को खोद दिया गया है। पानी तो मिल नहीं रहा लेकिन सडक़ों पर चलना दुश्वार हो गया है। सदर तहसील कर्वी में ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि सालों से हदबंदी के लंबित मामले अविलंब निपटाएं जाए।
खोह के किसान दिनेश, राजेश सिंह, सुरेश, नरेश सिंह हदबंदी से परेशान है। अध्यक्ष ने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्राम संग्रामपुर व खोही के किसानों ने बताया कि नल खराब है। गंदा पानी निकलता है। रिबोर कराते हुए पीने के पानी की समस्या का समाधान हो। नरेश तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, पप्पू सिंह, संतगोपाल, रामेश्वर, शिव सिंह, कमलेश पटेल, राममिलन, रमाशंकर मिश्र, श्रीकेशन राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें