फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों से मिल साजिश करने वाले धरे गए

Fri, 08 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
डकैत शिवा पटेल गैंग द्वारा प्रधान के घर में सदस्यों को कैद कर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने गांव के दो लोगों को जेल भेजा है। वैसे इस मामले में एक नई कहानी भी सामने आई है। पता चला है कि पकड़े गए एक आरोपी की मां भी प्रधान पद का चुनाव लड़ी थीं। हार से खीझे प्रत्याशी के परिजन डकैतों की मदद से जीते प्रधान परिवार को भयभीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक जनवरी की रात बहिलपुरवा थाने के रूकमा बुजुर्ग में खांच का पुरवा में प्रधान गोमती देवी के घर पर 30 हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल ने धावा बोलकर परिजनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया था।

इसके अलावा लगातार मोबाइल से प्रधान पति इंद्रराज पटेल से दो लाख की चौथ न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को बहिलपुरवा थानाध्यक्ष आरएस द्विवेदी ने प्रमोद कुमार उर्फ बबलू पुत्र नवल पटेल व विनोद पटेल पुत्र गैवी प्रसाद निवासीगण खांच का पुरवा को साजिश रचने व डकैतों का साथ देने के आरोप में पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रधान के सगे रिश्तेदार हैं। प्रमोद की मां भी प्रधान पद का चुनाव लड़ी थीं। चुनाव के समय से ही यह परिवार इंद्रराज व उसके परिजनों को चुनाव न लड़ने को कह रहा था।

जब यह परिवार नहीं माना तो आरोपियों ने डकैतों के माध्यम से धमकी दिलवानी शुरू कर दी। जीतने के बाद भी यह क्रम जारी है। इस घटना में साजिश करने के आरोप में दोनों को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें