फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में पांच क्रशर सीज, कई अन्य भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में लगातार पर्यावरण के नियमों की अनदेखी कर सीज क्रशरों के संचालन होने की सूचना पर सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा। संचालित मिले पांच क्रशर को सीज किया गया है। कार्रवाई के दौरान कागजों में बंद क्रशर के कर्मचारी कर्मचारी व मजदूर प्लांट से भाग निकले।
विज्ञापन

क्षेत्र में संचालित क्रशर मिलों में 52 क्रशर एनजीटी के नियमों का पालन न करने पर सीज चल रहे हैं। इनके चोरी छिपे संचालित होने की सूचना पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने एक जांच टीम का गठन किया। एडीएम जीपी सिंह की अध्यक्षता में टीम ने सोमवार को कई क्रशर मिलों में कार्रवाई की। इस कार्रवाई से चोरी से चल रहे कई क्रशर में मौजूद कर्मचारी व मजदूर गेट पर ताला लगाकर भाग निकले।
प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम दास ने बताया कि पांच क्रशर संचालित मिले हैं जिन्हे सीज किया गया है। समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि अभी कई और कागज में बंद क्रशर चोरी से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें