चित्रकूट। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता के लिए सोमवार को जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजन का उद्घाटन चेयरमैन नगर पालिका कर्वी नरेंद्र गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन ने कहा कि परिवार को सीमित रख कर उसे खुशहाल बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य के तहत खुशहाल परिवार का आयोजन सभी सीएचसी, पीएचसी पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि हर माह की 21 तारीख को कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
परिवार नियोजन के नोडल डॉ. आरके चौरिहा ने अंतरा, छाया, कंडोम, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, गर्भ निरोधक गोलियों के बारे में जानकारी दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रफीक अंसारी ने बताया कि लक्षित समूह को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सीएमएस डॉ आरके गुप्ता, डॉ गिरीश पांडेय, डॉ सुकृति, परिवार कल्याण विशेषज्ञ अजय शुक्ला, परामर्शदाता सुषमा खरे आदि रहे।