चित्रकूट। मनका छितैनी गांव के पीड़ितों ने विरोधी पक्ष पर आईजी कार्यालय के पेशकार के माध्यम से फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के मनका निवासी चंद्रिका ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि 16 जून की शाम को गांव में चबूतरे के विवाद में परिवार के ही रामअनुग्रह शुक्ला ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। जिसमें उसकी चाची कौशल्या देवी घायल हैं उनका प्रयागराज मेें इलाज जारी है। थाने में रामअनुग्रह समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। आरोप है कि विरोधी के परिवार का एक सदस्य आईजी (जीआरपी) कार्यालय में तैनात पेशकार है जो दबाव बनाकर उल्टा मुकदमा दर्ज कराना चाहता है और समझौता करने का दबाव भी बनवा रहा है। अन्य आरोपी आए दिन धमकी देते हैं जिससे पीड़ित परिवार भयभीत हैं। बरगढ़ थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि कानूनी कार्रवाई चल रही है जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी।