फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों में लॉकडाउन, गांवों में मनमानी कस्बों में लॉकडाउन, गांवों में मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/मऊ (चित्रकूट)। लॉकडाउन का असर जिले में शहरी व कस्बा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां शासन की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। नियम के विपरीत दुकानें खुल रहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने 10 मई की सुबह तक लॉकडाउन लगा रखा है। दुकानदारों को गाइड लाइन के अनुरूप दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कस्बा क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की सख्ती का असर दिखाई दे रहा हैं। यहां दुकानें बंद हैं। वहीं मानिक पुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर में शुक्रवार की सुबह लॉकडाउन का असर देखने को नहीं मिला। कुछ स्थानों पर नियमों के विपरीत दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

देर शाम कोतवाली पुलिस ने कोविड नियमों के उल्लंघन में छह से अधिक दुकानदारों को पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें