फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश- ओलावृष्टि गोशालाओं में तैयारियों की खोली पोल

विज्ञापन
घुरेटनपुर गांव की गोशाला के निरीक्षण के दौरान प्रधान व सचिव को फटकार लगाते डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
बारिश व ओलावृष्टि से ठंड बढ़ने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अस्थायी गोशालाओं में मवेशियों के ठंड से बचाव व अन्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। गोशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त न होने से मवेशियों की जान जा रही है। गोशालाओं में दो दिन के अंदर 11 मवेशियों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने भी 11 मवेशियों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कई गोशालाओं में जलभराव के साथ कीचड़ भरा हुआ है। आरोप है कि मवेशियों की मौत के बाद शव आसपास के क्षेत्र में फेंक दिया जाता है। इससे दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, बारिश व ओलावृष्टि के बाद अस्थाई गोशालाएं, जहां टीनशेड नहीं बने हैं, वहां के मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
शुक्रवार को कई स्थानों की गोशालाओं में मवेशियों की मौत व बीमार होने की जानकारी के बाद शनिवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। वहीं पशु विभाग के डाक्टर गोशाओं में बीमार पशुओं का इलाज किया।
विज्ञापन

जिले के कर्वी मानिकपुर मऊ, पहाड़ी, और रामनगर ब्लाक अंतर्गत 270 पशु आश्रय केंद्र है, जिसमें 27 हजार 495 मवेशी रखे गए हैं। जिसकी व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व सीडीओ महेंद्र कुमार ने गोशालाओं का निरीक्षण कर जानकारी दी। अलाव जलाने के निर्देश भी दिए गए है।
मऊ क्षेत्र व बरगढ़ क्षेत्र के कई गोशालाओं जिसमें हरदी कला, लपाओ, गाहुर व अन्य स्थानों पर खुली गोशालाओं के मवेशियों को दूसरे स्थानों पर पहुुंचाकर अलाव आदि जलाए गए। शनिवार को बरगढ़ गोशाला के पास एक और चितरा गोकुलपुर की गोशाला में एक मवेशी की मौत हुई है। एक दर्जन से अधिक बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें