फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गरबा-डांडिया की धूम, थिरक रहीं महिलाएं

Sat, 17 Oct 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी 21 सदर रोड ​स्थित पंडाल में दर्शन करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। नवरात्र पर्व पर शहर में गरबा और डांडिया की धूम मची है। देवी गीतों पर महिलाएं और किशोरियां पारंपरिक परिधानों में थिरक रही हैं, जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम केसरवानी धर्मशाला में केसरवानी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केसरवानी समाज की महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में शानदार प्रस्तुति दी। प्रतिभागी दिव्या, कल्पना, नेहा, चांदनी, शैल और सिमरन ने बताया कि नवरात्र भक्ति के साथ खुशियां मनाने का पर्व है।
कार्यक्रम में रोहित केसरवानी, संतोष केसरवानी, राजेश, रवि और शिवम मौजूद रहे। उधर, धर्मनगरी के जानकीकुंड में सद्गुरु सेवा ट्रस्ट द्वारा भी गरबा-डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर इलेश जैन, उषा जैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पंडालों में गूंजे देवी गीत
चित्रकूट। नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को देवी पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, शाम को देवी गीत गूंज रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में जयकारे गूंजने लगे। भक्तों ने मां के छठे स्वरूप कात्यायनी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
सिविल लाइन, सदर रोड, नई बाजार और शंकर बाजार के आकर्षक ढंग से सजे पंडालों में भीड़ और बढ़ जाती है। जिले के राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी, शिवरामपुर, भरतकूप के देवी मंदिरों और पंडालों में भी ग्रामीण दूर-दूर से दर्शन को आ रहे हैं। (संवाद)

फोटो 16 सीकेटीपी 21 सदर रोड स्थित पंडाल में दर्शन करते भक्त। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 21 सदर रोड स्थित पंडाल में दर्शन करते भक्त। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 21 सदर रोड स्थित पंडाल में दर्शन करते भक्त। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 21 सदर रोड स्थित पंडाल में दर्शन करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें