मऊ थाना क्षेत्र के बल्हौरा पुरवा में शुक्रवार रात को दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए जा रहा एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। बल्हौरा पुरवा पुरवा निवासी दिलीप का बेटा राघवेंद्र (14) अपने कुछ दोस्तों के साथ रात में दुर्गा प्रतिमा दर्शन व पंडाल में आयोजित कार्यक्रम देखने जा रहा था, रास्ते में ही अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके दोस्तों ने सूचना दी, तुरंत इलाज के लिए लेकर गए। जहां मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद गांव में कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मौत कैसे हुई है यह पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।