फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अटल पार्क में गरबा-डांडिया की धूम

Sun, 18 Oct 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 20 अटल पार्क में गरबा-डांडिया करती महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट। नवरात्र के उल्लास के बीच शहर के अटल पार्क में शुक्रवार देर शाम गरबा-डांडिया की धूम रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों और मधुर देवी गीतों की धुन पर उन्होंने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल रजनी तिवारी, ममता मिश्रा, अनीता त्रिपाठी, नीरज, प्रज्ञा और पुनीता ने बताया कि नवरात्र में देवी गीतों के बीच गरबा-डांडिया करने का अपना अलग ही आनंद है।
आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के दौरान महिलाओं को एक मंच देने और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


देवी पंडालों में उमड़ रहे भक्त
चित्रकूट/पहाड़ी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र पर्व की धूम मची हुई है। देवी मंदिरों और पंडालों में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार स्थित काली देवी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही महिलाओं की भीड़ लग रही है। मानिकपुर, पहाड़ी, शिवरामपुर, भरतकूप, मऊ, राजापुर तक हर जगह देवी मंदिरों में भक्त दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पहाड़ी कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों व पंडालों में सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात न होने से लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय निवासी कमलेश कुमार, महेश प्रसाद ने प्रमुख मंदिरों और पंडालों में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। (संवाद)

फोटो 17 सीकेटीपी 20 अटल पार्क में गरबा-डांडिया करती महिलाएं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें