फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: माफिया मुख्तार के पुत्र अब्बास समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। माफिया रहे मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सभी पर जिला जेल में विधायक के बंद रहने के दौरान डराना धमकाना व मारपीट करने के आरोप हैं। इनमें एक सपा नेता भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि चित्रकूट जिला जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर निवासी अपने चालक नियाज अंसारी, कर्वी के सपा नेता फराज खान, कैंटीन व्यवस्थापक रहे कर्वी के नवनीत सचान व एकांउटेंट वाराणसी के शहबाज आलम खान पर गैंग चलाकर रंगदारी वसूलने, लोगों को डराने धमकाने के आरोप हैं। सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह की तहरीर पर इन पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज की गई है। इस समय विधायक अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं। अन्य चार जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें