फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: अब्बास अंसारी समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब्बास अंसारी समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया रहे मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सभी पर जिला जेल में विधायक के बंद रहने के दौरान डराना धमकाना व मारपीट करने के आरोप हैं। इनमें एक सपा नेता भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट जिला जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर निवासी अपने चालक नियाज अंसारी, कर्वी के सपा नेता फराज खान, कैंटीन व्यवस्थापक रहे कर्वी के नवनीत सचान व एकांउटेंट वाराणसी के शहबाज आलम खान पर गैंग चलाकर रंगदारी वसूलने, लोगों को डराने धमकाने के आरोप हैं। सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह की तहरीर पर इन पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज की गई है। इस समय विधायक अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं। अन्य चार जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें