फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामी गंगे परियोजना से होगी मंदाकिनी की सफाई

Mon, 18 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जानकारी देते निदेशक हरिहर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नमामी गंगे परियोजना के निदेशक हरिहर मिश्रा रविवार को धर्मनगरी में संत-महात्माओं, स्थानीय समाजसेवी व मंदाकिनी नदी की सफाई में लगे लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश क्षेत्र में परियोजना के माध्यम से मंदाकिनी की सफाई का टेंडर करके नावों से नदी की सफाई कराई जाएगी। जिसमें नदी से जुड़े निषाद लोगों को ही काम दिया जाएगा। साथ ही एक तीन सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। टीम के निरीक्षण के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर पालिकाएं जगह उपलब्ध करा दें तो मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख घाटों पर बायोमेट्रिक शौचालय का निर्माण परियोजना के माध्यम से हो जाएगा। जिससे शौच आदि का गंदा पानी नदी में नहीं मिले। प्रधानमंत्री ने इस बार सभी संत- महात्माओं,  समाजसेवियों, नदी बचाने से जुड़े संगठनों के साथ बैठक करके सबके सुझाव लेकर भारत वर्ष की नदियों में अविरलता व निर्मलता रखने के लिए नमामी गंगे परियोजना बनाई है।

जिसमें शामिल 41 नदियों में धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश क्षेत्र के चित्रकूट नगर पंचायत क्षेत्र में सीवरेज प्लांट के लिए परियोजना के माध्यम से सवा तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लिए भी मंदाकिनी नदी के लिए परियोजना के माध्यम से राशि स्वीकृत करने व नर्मदा का जल मंदाकिनी में लाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंदाकिनी नदी के सफाई अभियान में जुडे़  पुलिस उपाधीक्षक पीएल अवस्थी ने कहा कि नदी को गंदा करने वाले लोगोें को समझाया जाएगा। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा. राम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि साबरमती के समान मंदाकिनी का भी संरक्षण एवं सुंदरीकरण होना चाहिए। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मंदाकिनी के चित्रकूट से आगे भी बहुत से जल स्त्रोत है। पर्यटन समिति के सदस्य सत्यप्रकाश द्विवेदी ने मंदाकिनी सफाई में जुड़े लोगों को बधाई दी।

समाजसेवी भालेंदु सिंह ने सबके सामूहिक प्रयास से मंदाकिनी की स्वच्छता व सुरक्षा की बात कही। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे, अशोक द्विवेदी, राकेश सोनी, रामशरण कुशवाहा, केके त्रिपाठी, अजय शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें