फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
फोटो- 7- गंगा दशहरा पर धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी में स्नान के बाद पूजन करती महिला श्रद्घालु - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। गंगा दशहरा पर्व जिले में परंपरागत रूप से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में परिवार सहित डुबकी लगाई और पूजा पाठ किया। हलांकि लॉकडाउन के चलते जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु मंदाकिनी नदी के तट तक नहीं जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा दशहरा के चलते स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह ही मंदाकिनी के घाट पर पहुंचने लगी थी। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। गंगा माता की आरती उतारकर विधिविधान से पूजा पाठ कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ व कामदनाथ के दर्शन बाहर से ही किए। ग्रामीण क्षेत्रों में मानिकपुर, मऊ, राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप आदि क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने तालाबों व नदियों में स्नान किया।
गायत्रीशक्तिपीठ कामतन के परिसर में जलकल्याण के लिए हवन-पूजन हुआ। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने हवन कराकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व पर कई समाज सेवियों ने मंदाकिनी नदी की सफाई की। रामघाट सहित शहर के पुराने बाजार में नदी की सफाई की गई। इसमें बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, समाजसेवी अरुण गुप्ता, जुगनू खान, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो- 8- गंगा दशहरा पर धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी में स्नान के बाद पूजन करते एक परिवार के सदस्य- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो- 9- गंगा दशहरा पर धर्मनगरी के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में हवन पूजन करते संत व अन्य- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें