चित्रकूट। मध्य प्रदेश के छतरपुर की एक युवती ने चौकी सीतापुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पर निकाह का भरोसा देकर दुष्कर्म और दो अन्य पर सहयोग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय में युवती के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। साथ ही तीनों आराेपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।
छतरपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि सीतापुर निवासी युवक हबीब से बेटी का प्रेम प्रसंग था। उसके साथ धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए बुलाया था। बेटी को सीतापुर में एक वर्दी धारी के कमरे में रुकवाया था। जहां उसके साथ तीन लोगों ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हिनौता माफी निवासी सद्दाम उर्फ सब्बान, कंठीपुर निवासी सद्दीक अली, निबुहा पुरवा मजरा बिहारा निवासी हबीब अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। युवती के न्यायालय में बयान व मेडिकल के आधार में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाया है। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।