राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर इन दिनों गणेशमय हो गई है। हर गली और मोहल्ले में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। शिवरामपुर कस्बे में भी गणेश उत्सव की धूम मची है।
राजापुर में सब्जी मंडी से लेकर प्राचीन शिवाला, सोनरहटी, रामलीला रोड, तुलसी स्मारक रोड, काशी नगर और गयागंज तक भव्य पंडाल सजे हैं। ये पंडाल रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और रोशनी से रोशन हैं। तुलसी स्मारक रोड स्थित बाल गणेश उत्सव कमेटी के पंडाल में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को उत्सव के छठवें दिन नितेश केसरवानी, राम सिया केसरवानी और ममता केसरवानी ने पूजा की। शिवरामपुर में जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। समीर मारवाड़ी, प्रेम मारवाड़ी, सौरभ ऋषि मारवाड़ी, राज तिवारी और किशन शिवहरे भी इस दौरान मौजूद रहे।