शिवरामपुर (चित्रकूट)। शिवरामपुर पुलिस चौकी में गंदगी देख नाराजगी जताई। परिसर के भोजन कक्ष की हालत पर चिंता जताई और इसकी जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। कोविड के नियमों का पालन कराने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने चौकी शिवरामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क में रजिस्टर को देखा। महिला पुलिसकर्मी को फरियादियों व पुलिस के तापमान की जांच कर नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी अजय जायसवाल से कहा कि भोजनालय की मरम्मत कराएं। निरीक्षण के दौरान पीआरओ दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।