फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में नारायणपुर गांव आगे

Sun, 25 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डीएम मोनिका रानी ने समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता अभियान योजना से संबंधित ओडीएफ  ग्रामों के प्रधान, सचिव, वालेंटियर सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि नारायणपुर गांव में स्वच्छता से लेकर शौचालय बनवाने के लिए अच्छा काम हो रहा है। अन्य गांव के लोगों को भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक में डीएम ने कहा कि स्वच्छता के कार्य में सभी सचिव व प्रधान मिलकर निगरानी समिति को प्रोत्साहित करें। सदर ब्लाक के नारायणपुर गांव में अच्छा कार्य हुआ है । इन ओडीएफ  ग्रामों में सीटी, टोपी, टार्च बांट दी जाए। वालेंटियर के लिए एक-एक टी शर्ट की भी व्यवस्था की जाय।

इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए। सुबह जब गांव के ही बच्चे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ लोगों को प्रोत्साहित करेंगे तो लोग खुले में शौच के लिए नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के गांव में शौचालय बन गए हैं। उनको उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


उन्होंने गोपालपुर, मगरहाई ग्राम में शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही की शिकायत पर कहा कि 20 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरे हो जाएं। बैठक में सीडीओ ए दिनेश कुमार व डीपीआरओ रामपाल सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें