फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न बढ़ा तो पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार

Sat, 24 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता संघ के पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाला। सीएमओ संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें कहा गया कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। मानदेय बढ़ना चाहिए अथवा सभी को वेतनमान की श्रेणी में शामिल किया जाए। मांग पूरी न होने पर रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान का कार्य का बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन

मुख्यालय के पटेल तिराहे से जिले भर की आशाओं ने जुलूस निकाला।

इसके पूर्व सिंचाई कालोनी परिसर में बैठक के दौरान एसोसिएशन की पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा पटेल ने कहा कि आशा बहुएं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की देखभाल करतीं हैं। इसके अलावा अन्य सरकारी कार्य भी कराया जाता है।

नियमितीकरण कराने व वेतन बढ़ाने के लिए कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा। मांग पूरी न होने पर 25 सितंबर को होने वाले पल्स पोलियो अभियान में सहयोग नहीं करेंगी। इस मौके जिलाध्यक्ष वंदना पांडेय, आशा पाठक, सविता, गुड़िया, सीता सिंह, सोनिया व राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें