फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक करोड़ मुआवजे की मांग के लिए रोका अंतिम संस्कार

Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना क्षेत्र के लपावं गांव में अंडे के 20 रुपये के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

घटना के गुस्साए परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया। एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद परिजन ने दोपहर में अंतिम संस्कार किया।
लपावं गांव निवासी रामगोविंद पटेल ने बताया था कि दिवाली की रात करीब 10 बजे उसके बेटे सरदारी लाल (32) व उसके भाई कैलाश के बेटे सौरभ में अंडा खाने के दौरान 20 रुपये को लेकर विवाद हो गया था।
इससे कैलाश, सौरभ व धीरू ने मिल कर बेटे की लाठी- डंडे से पिटाई कर दी थी। बेहोशी हालत में बेटे को सीएचसी के बाद प्रयागराज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम को शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को परिजन ने एक करोड़ मुआवजा, आवास, विधवा पेंशन सहित अन्य कई मांगों को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया। सूचना पर थाना प्रभारी रीता सिंह मौके पर पहुंची, परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।
इसके बाद एसडीएम आरआर रमन व सीओ फहद अली ने पहुंच कर परिजनों का प्रार्थना पत्र लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन ने करीब दो बजे सरदारी लाल का अंतिम संस्कार किया। एसडीएम ने बताया कि परिजन से पत्र लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट। बरगढ़ के लपावं गांव में सरदारी लाल की गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि आरोपी कैलाश व उसके पुत्र धीरू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सौरभ सिंह की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें