चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के चर गांव में एक किशोरी ने मंगलवार रात को घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन खुदकुशी को कोई कारण नहीं बता रहे हैं।
चर गांव निवासी जयचंद्र की बेटी सीमा देवी (17) मंगलवार को कुछ लोगों के साथ चित्रकूट घूमने गई थी। वहां से शाम को घर लौटी तो मां बिट्टी देवी ने डांट दिया था। इसी से नाराज होकर रात करीब आठ बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो मां ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो बेटी फंदे में लटक रही थी।
मां ने पड़ोसियों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके ओमप्रकाश सहित तीन छोटे भाई हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि किशोरी ने फंदा क्यों लगाया है, परिजन ने कोई ठोस कारण नहीं बताया है।