फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने खाया जहर, मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे मायके व ससुराल पक्ष में हाथापाई हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अतरौली गांव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मिथलेश कुमारी (42) बिना पूछे अपने मायके सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरो पागा द्वारिकापुरी में मुंडन संस्कार में चली गई थी। इसके अलावा बिना पूछे गेहूं भी बेच दिया था। सूरत से लौटने के बाद सोमवार को पत्नी के बिना बताए मायके जाने व गेहूं बेचने को लेकर डांटा था। इससे पत्नी नाराज हो गई थी और घर में रखी चूहे मारने की दवा खा लिया था।
हालत बिगड़ने पर मंगलवार की भोर लगभग चार बजे जानकारी हुई तो प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां इलाज के दौरान करीब नौ बजे मौत हो गई। उसके तीन बेटे रवि कुमार, मोनू, रानू हैं। वह गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, वह 19 जून को घर आया था।
विज्ञापन

उधर, भैरो पागा निवासी महिला के पिता शिवदास ने बताया कि दामाद अक्सर बेटी मिथलेश को बेवजह मारते पीटते थे। करीब चार साल पहले मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद फिर मारपीट करना शुरु कर दिया। सोमवार को भी मारा पीटा है। इससे बेटी की मौत हुई है।
बताया कि अंतिम संस्कार के बाद थाने में पति के खिलाफ हत्या करने की तहरीर देंगे। वहीं, महिला की मौत की सूचना मायके व ससुराली पक्ष में हत्या के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। इसमें कई लोगों को चोट भी आई। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के जहर खाने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल जाएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें