फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सहालग में फलों के दाम आसमान पर पहुंचे

Sun, 15 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 14सीकेटीपी 19 दुकान पर फल खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। इन दिनों फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। पिछले महीने की तुलना में फलों के भावों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में मध्यवर्ग के परिवार फल खरीदने से कतरा रहे हैं। फल विक्रेताओं के अनुसार प्रतिकूल मौसम व सहालग के कारण फलों के दाम में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शादी में फलों की मांग बढ़ जाती है। जिस कारण से वर्तमान में फलों के रेट बढ़ गए हैं। वर्तमान में सेब 150 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि अंगूर के दाम 160 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। केला 60 रुपये में एक दर्जन मिल रहा है। दुकानदार कमल रैकवार और रमेश कुशवाहा के अनुसार, जनवरी में जहां सेब 120 रुपये किलो था, वहीं अंगूर 125 रुपये किलो और केला 40 रुपये दर्जन था। थोक फल विक्रेता सलीम खां ने बताया कि जिन प्रदेशों से सेब, अंगूर और केला आता है, वहां मौसम की प्रतिकूलता के कारण फलों की पैदावार में कमी आई है। इस कारण आपूर्ति कम हो गई है और दाम बढ़ गए हैं। ग्राहक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि शादी के सीजन में मांग बढ़ी है। बढ़ी कीमतों के कारण फल कम खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें