सीकेटीपी 14 फोटो-11 तहसील परिसर में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
चित्रकूट। ट्रेड डील के विरोध में शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल तहसील में प्रदर्शन किया और ट्रेड डील की सांकेतिक प्रतियां भी जलाई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में ट्रेड डील के फैसले को वापस लेने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धनुष चौराहा से पटेल तिराहा के बाद तहसील तक जुलूस निकाला और तहसील परिसर में विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किए ट्रेड डील से किसानों, छोटे व्यापारियों का अधिक नुकसान होगा। इस मौके पर अंकित सिंह, विमल किशोर केसरवानी, प्रमोद कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।