धर्मनगरी में नववर्ष का स्वागत सभी वर्ग के लोगों ने
उत्साहपूर्वक किया। मोबाइल से लेकर मंदिर के दरवाजों में भक्तों की लंबी
लाइन लगी रही। बारह बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की बधाई एक दूसरे को देने का
दौर चला जो शाम होते तक जारी रहा।
जिले में वर्ष 2016 के स्वागत की
तैयारियां एक दिन पूर्व से ही शुरू हो गई थी। रातभर शहर के विभिन्न स्थानों
पर युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकती नजर आई। रात के बारह बजते ही सभी
एक-दूसरे को बधाई देने लगे।
इसके बाद दिन भर मोबाइल और व्हाट्सअप पर
बधाईओं का आना-जाना लगा रहा। सुदूर क्षेत्रों से आए लाखों लोगों ने नए वर्ष
की शुरूआत भगवान कामतानाथ मंदिर में मत्था टेककर की और परिक्रमा लगाकर
मनौती मांगी।
श्री रावतपुरा सरकार कालेज ऑफ इंस्टीट्यूशन में शुक्रवार
को नव वर्ष पर पूजन और यज्ञ किया गया। इस दौरान कालेज के स्टाफ और
अभ्यर्थियों ने निदेशक अमिता सक्सेना को पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी।
निदेशक ने पूजा अर्चना कर अभ्यर्थियों के उजव्वल भविष्य की कामना की। इस
मौके पर सर्वेश शुक्ल, राघवेंद्र सिहं, सरिता सिंह, निधी गुप्ता, विमल
गुप्ता, विनय सिंह, सुधाकर द्विवेदी, राघवेंद्र तिवारी, जितेंद्र कुशवाह,
जयराज सिंह, विष्णु आदि मौजूद रहे।
खटकाना मोहल्ले में समाजसेवी अंकित
पहाड़िया के नेतृत्व में 51 घरों के बच्चों को कपडे़ व मिठाई बांटी गई।
वर्ष 2016 का केक काटा गया।
इस मौके पर मनीष गुप्ता, दिलीप रैकवार, विनय
त्रिपाठी, मनोज यादव, अरुण जायसवाल, अमित गुप्ता, विष्णु यादव, रामपाल,
हीरालाल व सुदामा आदि मौजूद रहे। प्रधान भौंरी अनीता मिश्रा ने अपने पति
मनीष के साथ गंाव में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक कर
नालियों की सफाई की।
सभी को नववर्ष की बधाई दी। कांशीराम लोढ़वारा कालोनी
में ईसाई समुदाय के लोगों ने नववर्ष पर प्रभु यीशु के प्रेम का संदेश सबको
बताया।