फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्वच्छता से लेकर स्वदेशी का आग्रह

Sun, 21 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 14- परिचय- संगोष्ठी में बोलतीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती ​सिंह । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उप्र महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन सेवा का जीवंत उदाहरण है। इससे प्रेरणा लेकर सबको स्वच्छता से लेकर स्वदेशी का आग्रह करना है।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति बना है। केंद्र सरकार की नीतियों और निर्णयों से गरीबों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, का जीवन बदला है। पिछले 11 वर्ष में जो बदलाव देश में हुए हैं वो ऐतिहासिक हैं।
जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि सबको पीएम से प्रेरणा लेना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर विपक्ष के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएं। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में विशेष रूप से पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल बालिमीकि, चन्द्र प्रकाश खरे आदि मौजूद रहे।

फोटो 19 सीकेटीपी 14- परिचय- संगोष्ठी में बोलतीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें